देहरादून के गुनियाल गांव में माता भरणा देवी मंदिर में तड़के चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी।
देहरादून। थाना राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुनियाल गांव में स्थित प्रसिद्ध माता भरणा देवी मंदिर में 2 सितंबर 2026 की सुबह एक दुस्साहसिक चोरी की वारदात सामने आई है। तड़के करीब 4:00 बजे एक अज्ञात युवक ने मंदिर परिसर में घुसकर कीमती सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी युवक को चोरी करते हुए साफ देखा जा सकता है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Rajpura #uttrakhandpolice