गौला नदी का रौद्र रूप...युवक ने पूछा अंकल मजा आ रहा है, मुस्कुराए और अगले ही पल नदी में कूद गए 65 साल के राम सिंह!
हल्द्वानी के काठगोदाम पुल से मंगलवार को 65 वर्षीय राम सिंह कोरंगा के उफनती गौला नदी में कूदने की सूचना है। घटना से पहले एक राहगीर ने उनसे बात की थी, जिस पर राम सिंह सिर्फ मुस्कुराए थे। किसी को क्या पता था कि वह उनकी आखिरी मुस्कान होगी।
पुलिस और SDRF की टीम नदी में तलाश कर रही है, लेकिन तेज बहाव के कारण रेस्क्यू में मुश्किलें आ रही हैं। फिलहाल राम सिंह का कोई सुराग नहीं मिला है।
#Haldwani #GaulaRiver #UttarakhandNews #SDRF #pahadsamachar