उत्तराखंड में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते विभिन्न स्थानों—नैनीताल-हल्द्वानी रोड स्थित वैदशाला, खुटानी बैंड, गेटिया स्थित पायलट बाबा आश्रम के पास एवं अल्मोड़ा के क्वारब बाईपास क्षेत्र—में विशालकाय पेड़ गिरने से सड़क मार्ग बाधित हो गए। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीमें बिना देरी किए घटनास्थलों पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। वुडन कटर एवं आवश्यक उपकरणों की सहायता से पेड़ों को काटकर सड़क से हटाया गया, वहीं मलबे को भी साफ कर बाधित यातायात को पुनः सुचारू कराया गया। लगातार बारिश और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच फायर सर्विस की तत्परता से लोगों का आवागमन फिर से सुरक्षित और सुगम बनाया गया। 🚒🌧️🌳🪚🚨🔥
#uttarakhandfireservice
#firefighters
#rescue
#safetyfirst
#uttarakhand