प्रतापगढ़: चौक घंटाघर में नो एंट्री जोन में भारी वाहनों की आवाजाही से लगा भीषण जाम, एसपी ने यातायात विभाग को फटकार लगाई
शहर के चौक घंटाघर में शुक्रवार शाम 5 बजे नो एंट्री जोन के बावजूद भी भारी वाहनो के प्रवेश से भीषण जाम लग गया। जिसकी वजह से आम जनमानस और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिवाली पर्व को देखते हुए एसपी ने भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाया था और उसे सदर मोड़ से ही डाइवर्ट करने का निर्देश जारी किया था। एसपी नहीं यातायात विभाग को फटकार लगाया है।