प्रतापगढ़: देऊम पूरब गांव में छत के सहारे घर में घुसा चोर, वारदात सीसीटीवी में कैद, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी से शिकायत
सांगीपुर थाना क्षेत्र के देऊम पूरब गांव निवासी चंद्र प्रकाश वर्मा ने शुक्रवार को दोपहर 2 बजे एसपी को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया कि उनके मकान में अज्ञात बदमाश द्वारा छत के रास्ते घुसकर चोरी करने का प्रयास किया गया। घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ और पुलिस ने केस तो दर्ज किया लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई।आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।