प्रतापगढ़: कोतवाली देहात के दुनियागंज मुहल्ले में पटाखे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, 12 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर
दुनियागंज मुहल्ले में पटाखे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई ।जिसमे एक पक्ष से शीला ,मालती,विशाल ,सपना, राजन राकेश और रमेश जबकि दूसरे पक्ष से मनोज, राजकुमार, कैलाशी, बलिराम और छिवकली घायल है। घायलों में दो की हालत नाजुक देखते हुए जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है ।एएसपी दुर्गेश सिंहः ने शुक्रवार को 2.30 बजे बताया की मामला संज्ञान में है ।