गुरुग्राम: गुरुग्राम में 280 अधिकारियों पर होगी FIR, प्रशिक्षण से रहे गायब, डीसी ने कहा- चुनाव से ज़्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं
गुरुग्राम में चुनाव प्रक्रिया का प्रशिक्षण नहीं लेने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अजय कुमार ने सेक्टर 14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित पीठासीन अधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण में गैर हाजिर रहने वाले 280 अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाने के निर्देश दिए हैं I