गुरुग्राम: 27 और 28 फरवरी को कृत्रिम अंगों व सहायक उपकरणों के लिए पंजीकरण होंगे: ADC हितेश कुमार मीणा
हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के महासचिव डा. मुकेश अग्रवाल व उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी एवं उपायुक्त अजय कुमार व अतिरिक्त उपायुक्त हितेश कुमार मीणा के दिशा-निर्देशन व रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार के मार्गदर्शन में दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों के लिए कृत्रिम अंगों एवं सहायक उपकरणों के लिए 27 फरवरी व 28 फरवरी को पंजीकरण व परीक्षण कार्य शुरू हो रहा है।