गुरुग्राम: स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंक के लिए नगर निगम तैयार, सफाई व्यवस्था में सुधार: निगम आयुक्त
मानेसर नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंक लाने को तैयार है। सर्वेक्षण की शर्तों के अनुसार नगर निगम इलाके में अच्छा काम कर रहा है। निगम क्षेत्र से डोर टू डोर कूड़ा उठान प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। लिगेसी वेस्ट का ट्रोमल मशीन के द्वारा निष्पादन किया जा रहा है। इसी के साथ निगम के सफाई कर्मचारी नाइट स्वीपिंग भी कर रहे है।