गुरुग्राम: सोहना नगर परिषद चुनाव में 10,000 नए मतदाता करेंगे पहली बार मतदान, EO सुमन लता ने दी जानकारी
नगर परिषद सोहना की EO सुमन लता ने जानकारी देते हुए बताया कि सोहना नगरपरिषद में अनुसूचित वर्ग की महिला के लिए आरक्षित चेयरपर्सन पद के उपचुनाव में इस बार दस हजार नए मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। 21 वार्डों वाले नगरपरिषद क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी होने पर अब मतदाताओं की संख्या 50 हजार को पार कर गई है।