गुरुग्राम: गुरुग्राम में युवक की गोली मारकर हत्या, खेतों में चलाई गईं आधा दर्जन गोलियां, हमलावर फरार
गुरुग्राम के फरूखनगर में अज्ञात हमलावरों द्वारा एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि खेड़ा खुर्रमपुर में करीब 30 साल के रोहित पुत्र वेद प्रकाश की अज्ञात हमलावरों ने वर्ल्ड कॉलेज के पीछे खेतों में गोली चला दी।जिसे एम्बुलेंस की सहायता से उपमंडल नागरिक अस्पताल फर्रुखनगर ले जाया गया। डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है l