गुरुग्राम: गुरुग्राम में महिला से 9.77 लाख रुपये की ठगी, वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा और रुपये हड़पे
गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार दोपहर जानकारी देते हुए बताया कि गुरुग्राम में साइबर ठगों ने वर्क फ्रॉम होम के जरिए पैसे कमाने का लालच देकर एक महिला से 9 लाख 77 हजार रुपए से ज्यादा की ठगी कर ली। सुशांत लोक-1 की रहने वाली दीक्षिका मलिक को ठगों ने कहा था कि टास्क पूरा करते हर उसे पैसे मिलने शुरू हो जाएंगे।