बगोदर: छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बगोदर में पुराना जीटी रोड जाम किया
JPSC व JSSC की परीक्षा में भारी अनियमिता विरोध में शांतिपूर्ण झारखंड विधान सभा घेराव करने के दौरान सोमवार को छात्र पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में भाजपा की मंगलवार को आहुत बंद को लेकर भाजपाईयो ने पुरानी जीटी रोड बगोदर चौराहा को जाम कर दिया।जिससे दोनो ओर वाहनो की लंबी कतार लग गई।इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।