बूंदी: कापरेन में नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाशों ने 7 वर्षीय छात्र के अपहरण का किया प्रयास ,छात्र की सूझबूझ से टली घटना
Bundi, Bundi | Mar 18, 2024 बूंदी जिले में इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद है। अपराधियों में कानून नाम का कोई भय नहीं दिखाई दे रहा है बदमाश सरे आम वारदातों को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। सोमवार को बूंदी जिले के कापरेन थाना क्षेत्र में दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने कापरेन पुलिस थाने के सामने से स्कूल जा रहे 7वर्षीय छात्र के अपहरण का प्रयास किया गया। लेकिन छात्र की सूझबूझ से घटना टल गई।