आबू रोड: आबूरोंड में भाजपा नगर मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के दौरे पर बैठक आयोजित की, तैयारियों को लेकर की चर्चा
आबूरोड में भाजपा नगर मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के 15 अप्रैल को प्रस्तावित सिरोही दौरे की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी रितेश सिंह चौहान ने जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रस्तुत की।