मधेपुरा: नवजात की मौत के बाद कर्पूरी चौक स्थित सत्यम इमरजेंसी हॉस्पिटल सील, रुपए ऐंठने का आरोप
कर्पूरी चौक स्थित सत्यम इमरजेंसी हॉस्पिटल में नवजात की मौत, इलाज के नाम पर अवैध वसूली, बदसलूकी और लापरवाही के आरोपों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को सत्यम इमरजेंसी हॉस्पिटल को सील कर दिया गया। अब हॉस्पिटल के कागजातों की जांच की जाएगी।