मधेपुरा: मद्य निषेध विभाग ने एक तस्कर सहित 7 लोगों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
मधेपुरा मद्य निषेध विभाग ने ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के सुखासन वार्ड-10 में छापेमारी कर छह लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की है। इस दौरान शराब तस्करी के आरोप में सुभाष महतो को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा जिले के विभिन्न स्थानों पर मद्य निषेध विभाग की टीम द्वारा ब्रेथ एनालाइजर मशीन से श्वास विश्लेषण किया गया।