कन्नौज: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने एसपी कार्यालय सभागार में किया पाल चौराहा चौकी क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा
कन्नौज के पाल चौराहा चौकी क्षेत्र में हुई चोरी के मामले को लेकर एसपी ने खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसओजी और कोतवाली पुलिस द्वारा तीन चोर और एक सुनहार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान और चोरी करने में प्रयोग किए जाने वाले सामान की बरामदगी की है।