कन्नौज: महादेवी और जलेसर घाट पर गंगा दशहरा पर्व को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं के भीड़, सुरक्षा के दिखे इंतजाम
कन्नौज में रविवार को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई है। रविवार को कन्नौज के महादेवी घाट और जलेसर घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं के स्नान करने की तस्वीर सामने आई हैं। प्रशासन की ओर से गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी इंतजाम किए गए हैं।