कन्नौज: जिले में शनिवार को आयोजित तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 173 शिकायते हुई प्राप्त, जिसमें 37 का किया गया निस्तारण
कन्नौज जिले में शनिवार को आयोजित तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 173 शिकायतें प्राप्त हुई,जिसमें 37 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, जिला सूचना कार्यालय के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति से जानकारी दी गई,कि सदर तहसील में 39 शिकायतों में 5 का निस्तारण किया गया, छिबरामऊ तहसील में 134 शिकायतें प्राप्त हुई,जिसमें 32 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।