कन्नौज: सदर कोतवाली के सरायमारूफ गांव में छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में कोर्ट की आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
कन्नौज पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के सरायमारूफ गांव का मामला है। व्यक्ति ने बेटे की पिटाई और बचाने आई पत्नी से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। शनिवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।