कन्नौज के अंबेडकर नगर मोहल्ले में जमीन कब्जे के विवाद में मारपीट की घटना सामने आई है। घायल ने परिवार के साथ तहसील में मंत्री असीम अरुण से गुहार लगाई है।मारपीट का परिवार के 3 सदस्यों पर लगाया गया है। शनिवार को पीड़ित परिवार के सदस्य तहसील में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे थे।