दादरी: FNG कट के समीप चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की गोली से एक शातिर मोबाइल लुटेरा घायल
नोएडा में स्थित FNG कट के समीप देर रात पुलिस और बदमाश के बीच चैकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से एक शातिर मोबाइल लुटेरा घायल हो गया। वहीं पुलिस को मौके से लूटे हुए पांच मोबाइल व अवैध तमंचा बरामद हुआ है। घायल बदमाश की पहचान मूल रूप से कुलदीप के रूप में हुई है। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।