दादरी: आगामी त्यौहारों और गणतंत्र दिवस को लेकर जनपद के मुख्य बाजारों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में चलाया गया सघन सर्चिंग अभियान
गौतम बुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर आगामी त्यौहारों व गणतंत्र दिवस को लेकर सोमवार देर रात जनपद के मुख्य बाजारों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने आमजन से वार्ता करते हुए आगामी दिनों में शांति व सद्भाव बनाए रखने की अपील की है।