दादरी: सेक्टर-122 के समीप नशे की हालत में अज्ञात कार चालक ने गौवंश को मारी टक्कर, नजदीकी पशु चिकित्सालय में कराया गया भर्ती
नोएडा के सेक्टर-122 के समीप सोमवार देर रात उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब नशे की हालत में एक अज्ञात कार चालक ने अनियंत्रित होकर गौवंश को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर पहुंचे हिंदूवादी संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने गौवंश को गंभीर व्यवस्था में नजदीकी पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया है। वहीं अज्ञात कार चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।