दादरी: रामपुर बांगर गांव में आटे की चक्की पर काम करते समय युवक के ऊपर गिरी गेहूं की बोरी, उपचार के दौरान युवक की हुई मौत
ग्रेटर नोएडा में स्थित रामपुर बांगर गांव में उस वक्त हड़कंप बच गया जब आटे की चक्की पर कार्य करते वक्त युवक के ऊपर अचानक गेहूं की बोरी गिर गई। युवक को गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मूल रूप से 20 वर्षीय नीरज के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।