फिरोज़ाबाद: दक्षिण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, कन्नी बरामद
थाना दक्षिण पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त अदनान पुत्र सैय्यद जुनैद निवासी मुश्ताक बिल्डिंग राजाराम की मूर्ति के पास थाना दक्षिण फिरोजाबाद को उसके घर से गुरुवार दोपहर साढ़े बारह बजे करीब गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है।