लालबर्रा: लालबर्रा के सांदीपनी स्कूल में प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया, छात्रों का तिलक लगाकर स्वागत
शासकीय स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र का आगाज 1 अप्रैल से हो चुका है। लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार, क्षेत्र के नगर मुख्यालय स्थित सांदीपनी (उत्कृष्ट) विद्यालय में 01 अप्रैल को दोपहर 01 बजे 'प्रवेशोत्सव' कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और माल्या