सागर नगर: कलेक्टर कार्यालय में राजस्व अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया
नामांतरण प्रकरणों के डिस्पोजल प्रतिशत को बढ़ाए, जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्रोतों को पुनर्जीवित करें, कोटवारों की सेवा भूमि एवं मंदिरों की भूमि को सूचीबद्ध कर सुरक्षित रखें। उक्त निर्देश संभाग आयुक्त डॉ वीरेंद्र सिंह रावत ने कलेक्टर कार्यालय में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिए।