सागर नगर: सागर में 2 दिन में ही बदले आईजी, हिमानी खन्ना बनीं नई आईजी, सुनील कुमार पांडे होंगे डीआईजी
मध्य प्रदेश सरकार ने सागर रेंज की आईजी को 3दिन में ही बदल दिया है। बुधवार दिन रात 11:30 बजे जारी आदेश में आईजी महिला सुरक्षा हिमानी खन्ना को सागर आईजी बनाया गया है। इसके पहले 1 जून को जारी आदेश में चंद्रशेखर सोलंकी को इंदौर रेंज के SAF आईजी से आईजी सागर पदस्थ किया था। डीआईजी प्रबंध पुलिस मुख्यालय सुनील कुमार पांडे को सागर डीआईजी पदस्थ किया गया है।