सागर नगर: भाई की ससुराल से लौट रहे दिव्यांग युवक व भतीजे से मारपीट, दिव्यांग ने एसपी कार्यालय में की शिकायत
रहली थाना क्षेत्र की बलेह चौकी अंतर्गत मौआ सेमरा गांव निवासी प्रीतम अहिरवार अपने की भाई लखन की ससुराल ग्राम सलैया में शादी समारोह मैं शामिल होने गया था।जहां से वह बाइक से भतीजे इमरत अहिरवार के साथ बुधवार रात 9:00 बजे लौट रहा था।सलैया चौराहा पर ठाकुर समाज के चार लोगों ने गाली गलौज कर उनके साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है।