सागर नगर: नगर निगम लगाएगा एक लाख पेड़, शहर में जल्द बनेगा ऑक्सीजन पार्क: वृंदावन अहिरवार
5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा कार्यालय परिसर में गुरुवार सुबह 9:00 बजे वृक्षारोपण किया। सुबह 10:00 बजे यमुना ताई मंडल अध्यक्ष मेघा दुबे के नेतृत्व में समुद्र मंथन पार्क में भी वृक्षारोपण किया गया। निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कहा कि नगर निगम पेड़ 1 लाख पौधों का रोपण करेगा साथ ही जल्द शहर में ऑक्सीजन पार्क भी बनाया जाएगा।