सागर नगर: उल्दन के विस्थापित ग्रामीण घुटनों के बल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
बंडा सिंचाई परियोजना अंतर्गत डूब क्षेत्र उल्दन गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण गुरुवार दोपहर 2 बजे घुटनों के बल चलकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे उन्होंने मुआवजा ना मिलनें, गांव के कई लोगों को अस्थाई रहवासी घोषित करने जैसी समस्याओं को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट जूही गर्ग को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों 5 दिन में समस्याएं निराकरण करने का अल्टीमेटम दिया है।