सागर नगर: कलेक्टर संदीप जीआर ने दिए निर्देश, पटवारी शासकीय पट्टेदारों की भूमियों का वर्ष में दो बार करेंगे निरीक्षण
शासकीय पट्टे की जमीनो पर कब्जो का सत्यापन किया जाएगा, पटवारी वर्ष में दो बार शासकीय पट्टेदारों की भूमियों का मौके पर निरीक्षण करेंगे एवं अनधिकृत आधिपत्य पाए जाने पर धारा 250 म.प्र. भू-राजस्व संहिता के तहत कार्यवाही सुनिश्चित करें ।उक्त निर्देश कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों को देखते हुए दिए।