हसनपुर: हसनपुर में खड़े ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुसी कार, तीन लोग घायल, हायर सेंटर रेफर
नगर के अमरोहा मार्ग पर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से वेगनार कार की भिड़ंत हो गई, जिससे वेगनार कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया,जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों द्वारा तीनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं हादसे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की।