आबू रोड: आबूरोड के गिरवर चौहान फली में खेत में ट्रैक्टर चलाते समय दर्दनाक हादसा, रोटावेटर की चपेट में आने से हुई मौत
आबूरोड क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है,जहां खेत में काम के दौरान ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार,सदर थाना क्षेत्र के गिरवर चौहान फली गांव के पास एक चालक खेत में ट्रैक्टर से कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह ट्रैक्टर के पीछे लगे रोटावेटर की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयानक था कि चालक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया