कोंडागांव: कोंडागांव में कॉटन गद्दा निर्माण इकाई से मिलेगा रोजगार, कलेक्टर ने किया प्रशिक्षण व मल्टीयूटिलिटी सेंटर का निरीक्षण
कोंडागांव कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने बड़ेकनेरा रोड स्थित प्रस्तावित कॉटन गद्दा निर्माण इकाई के लिए चल रही प्रशिक्षण गतिविधियों का निरीक्षण किया। आज गुरुवार दोपहर 2 बजे प्राप्त विज्ञप्ति अनुसार उन्होंने कोंडानार गारमेंट फैक्ट्री से प्राप्त कपड़ों के वेस्ट मटेरियल का उपयोग कर गद्दे व तकिए बनाने हेतु आवश्यक मशीनरी उपलब्ध कराने और कार्यस्थल को सुव्यवस्थ