लिधौरा: मडोरी घाट पर खनिज टीम की कार्रवाई, अवैध खनन करते 2 डीजल पंप मौके पर किए नष्ट!
चंदेरा के मडोरी घाट पर अवैध खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मौके पर लगे 2 डीजल पंपों को नष्ट कर दिया। इस ऑपरेशन में खनिज टीम के अधिकारी कुलदीप जैन, हर्बल लोधी, पुष्पेंद्र पायक, धीरेंद्र नायक और राजेश चढ़ार मौजूद रहे। खनिज अधिकारी विपुल रावत ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध खनन और परिवहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।