आबू रोड: आबूरोंड के मावल चौकी पर नाकेबंदी में रीको पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर की कार्रवाई, 200 कार्टून अंग्रेजी शराब जब्त
आबूरोड क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ रीको थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मावल पुलिस चौकी पर की गई नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने एक मिनी ट्रक को रोककर जांच की, जिसमें बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई।पुलिस जांच में सामने आया कि ट्रक में कीटनाशक के कट्टों की आड़ में शराब छुपाकर ले जाई जा रही थी।