Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
No video available

कलेक्टर साहब का रुतबा। #coronaindia

Unchahara, Satna | May 23, 2021

MORE NEWS

विदेश में दोस्त की गिरफ्तारी का झांसा देकर 50 हजार की साइबर ठगी
मैहर। अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम वीरदत्त निवासी राकेश त्रिपाठी (35) साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठग ने व्हाट्सएप कॉल कर उनके मित्र अखिलेश तिवारी की विदेश में गिरफ्तारी का झांसा दिया और हथकड़ी लगी फर्जी फोटो भेजी। वीजा शुल्क जमा कराने के नाम पर आरोपी ने बातों में उलझाकर तीन किश्तों में 50 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए।
जब आरोपी ने 35 हजार रुपये और मांगे तो राकेश को ठगी का संदेह हुआ और उन्होंने रकम भेजने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
#CyberFraud #MaiharNews #Amarpatan #SatnaNews #onlinescam

विदेश में दोस्त की गिरफ्तारी का झांसा देकर 50 हजार की साइबर ठगी मैहर। अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम वीरदत्त निवासी राकेश त्रिपाठी (35) साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठग ने व्हाट्सएप कॉल कर उनके मित्र अखिलेश तिवारी की विदेश में गिरफ्तारी का झांसा दिया और हथकड़ी लगी फर्जी फोटो भेजी। वीजा शुल्क जमा कराने के नाम पर आरोपी ने बातों में उलझाकर तीन किश्तों में 50 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। जब आरोपी ने 35 हजार रुपये और मांगे तो राकेश को ठगी का संदेह हुआ और उन्होंने रकम भेजने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। #CyberFraud #MaiharNews #Amarpatan #SatnaNews #onlinescam

Unchahara, Satna | Jun 7, 2026

सतना में पुलिस का एक्शन: नशीला सिरप तस्कर और अड़ीबाजी का फरार आरोपी गिरफ्तार
सतना में सिटी कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए नशीले सिरप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। आरोपी के कब्जे से 11 शीशी नशीला सिरप और नकदी बरामद की गई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
वहीं अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में दो माह से फरार चल रहे आरोपी राज उर्फ निर्भय को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपने साथियों के साथ शराब पीने के लिए पैसे मांगते हुए मारपीट की वारदात में शामिल था। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
#SatnaPolice #CrimeNews #Satna #DrugSmuggling #NDPSAct PoliceAction

सतना में पुलिस का एक्शन: नशीला सिरप तस्कर और अड़ीबाजी का फरार आरोपी गिरफ्तार सतना में सिटी कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए नशीले सिरप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। आरोपी के कब्जे से 11 शीशी नशीला सिरप और नकदी बरामद की गई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। वहीं अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में दो माह से फरार चल रहे आरोपी राज उर्फ निर्भय को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपने साथियों के साथ शराब पीने के लिए पैसे मांगते हुए मारपीट की वारदात में शामिल था। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। #SatnaPolice #CrimeNews #Satna #DrugSmuggling #NDPSAct PoliceAction

Unchahara, Satna | Jun 7, 2026

जेल प्रहरी तंबाकू के साथ पकड़ा गया, तत्काल सस्पेंड
सतना। केंद्रीय जेल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शनिवार सुबह ड्यूटी पर पहुंचे प्रहरी बनवारी लाल जाटव की नियमित तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 12 ग्राम तंबाकू बरामद हुई। जेल नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जेल प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रहरी को निलंबित कर दिया और विभागीय जांच शुरू कर दी।
गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही एक मुख्य प्रहरी पर कैदियों तक कथित रूप से नशे का सामान पहुंचाने से जुड़ा ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई थी। लगातार सामने आ रहे मामलों से जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।#Satna #CentralJailSatna #JailNews #SuspendedGuard TobaccoSeized

जेल प्रहरी तंबाकू के साथ पकड़ा गया, तत्काल सस्पेंड सतना। केंद्रीय जेल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शनिवार सुबह ड्यूटी पर पहुंचे प्रहरी बनवारी लाल जाटव की नियमित तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 12 ग्राम तंबाकू बरामद हुई। जेल नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जेल प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रहरी को निलंबित कर दिया और विभागीय जांच शुरू कर दी। गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही एक मुख्य प्रहरी पर कैदियों तक कथित रूप से नशे का सामान पहुंचाने से जुड़ा ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई थी। लगातार सामने आ रहे मामलों से जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।#Satna #CentralJailSatna #JailNews #SuspendedGuard TobaccoSeized

Unchahara, Satna | Jun 6, 2026

मैहर और सतना में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 18 पेटी शराब जब्त
सतना/मैहर। अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में करीब 1.40 लाख रुपये कीमत की 18 पेटी शराब जब्त की है। मैहर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में बंद पड़ी बर्फ फैक्ट्री पर छापेमारी के दौरान मुकेश उर्फ मुक्कू सचदेव और दिलीप साहनी को 11 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र के उतैली में एक घर से 7 पेटी शराब बरामद की गई, जबकि आरोपी संतोष कुमार जायसवाल उर्फ पंजू और विकास जायसवाल पुलिस कार्रवाई से पहले फरार हो गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।#Satna #Maihar #KotwaliMaihar #KolgawanPolice IllegalLiquor LiquorRaid

मैहर और सतना में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 18 पेटी शराब जब्त सतना/मैहर। अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में करीब 1.40 लाख रुपये कीमत की 18 पेटी शराब जब्त की है। मैहर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में बंद पड़ी बर्फ फैक्ट्री पर छापेमारी के दौरान मुकेश उर्फ मुक्कू सचदेव और दिलीप साहनी को 11 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र के उतैली में एक घर से 7 पेटी शराब बरामद की गई, जबकि आरोपी संतोष कुमार जायसवाल उर्फ पंजू और विकास जायसवाल पुलिस कार्रवाई से पहले फरार हो गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।#Satna #Maihar #KotwaliMaihar #KolgawanPolice IllegalLiquor LiquorRaid

Unchahara, Satna | Jun 6, 2026

भोपाल में बुलडोजर एक्शन: 50 करोड़ की सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण
इंद्रपुरी में बड़ी कार्रवाई: 70 दुकानें और 42 झुग्गियां जमींदोज

भोपाल के इंद्रपुरी क्षेत्र में शनिवार सुबह जिला प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्लोबल स्किल पार्क के सामने करीब 50 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में वर्षों से संचालित 70 अवैध दुकानों और 42 झुग्गियों को बुलडोजर से हटाया गया। प्रशासन का कहना है कि कब्जाधारियों को पहले ही नोटिस दिए गए थे। कार्रवाई के बाद मुख्य मार्ग पूरी तरह साफ हो गया है, जिससे क्षेत्र में लंबे समय से बनी ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। विरोध की कोशिशों के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और अभियान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
#भोपाल #अतिक्रमण_हटाओ #बुलडोजर_एक्शन #सरकारी_जमीन #मध्यप्रदेश_समाचार

भोपाल में बुलडोजर एक्शन: 50 करोड़ की सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण इंद्रपुरी में बड़ी कार्रवाई: 70 दुकानें और 42 झुग्गियां जमींदोज भोपाल के इंद्रपुरी क्षेत्र में शनिवार सुबह जिला प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्लोबल स्किल पार्क के सामने करीब 50 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में वर्षों से संचालित 70 अवैध दुकानों और 42 झुग्गियों को बुलडोजर से हटाया गया। प्रशासन का कहना है कि कब्जाधारियों को पहले ही नोटिस दिए गए थे। कार्रवाई के बाद मुख्य मार्ग पूरी तरह साफ हो गया है, जिससे क्षेत्र में लंबे समय से बनी ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। विरोध की कोशिशों के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और अभियान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। #भोपाल #अतिक्रमण_हटाओ #बुलडोजर_एक्शन #सरकारी_जमीन #मध्यप्रदेश_समाचार

Unchahara, Satna | Jun 6, 2026