विधायक प्रतिनिधि ने कही ननि के कर्मचारियों, इंजीनियरों को काट कर फेंकने की बात तो मच गया हंगामा। सभापति ने दिया सदन से बाहर जाने का आदेश तो माफी मांगी👇
बता दें कि सोमवार को नगरनिगम परिषद की बैठक चल रही थी। इसी दौरान विधायक प्रतिनिधि ने निगम के कर्मचारियों, इंजीनियरों के बारे में आपत्तिजनक शब्द कह डाले। इसके बाद विपक्षी पार्षद धरने पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। सभापति ने भी इस बयान पर आपत्ति ली। अंततः विधायक प्रतिनिधि ने अपने शब्द वापस लेते हुए माफी मांगी। कल आयोजित बैठक में सभी बिंदुओं पर चर्चा नहीं हो सकी, इसलिए अब 14 अगस्त को फिर से बैठक होगी।
Morena Nagar, Morena | Aug 11, 2026