मड़ावरा: गिरार गाँव के तालाब में अवैध खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
तहसील मड़ावरा के गिरार गाँव के तालाब में जेसीबी मशीन से अवैध खनन करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया है कि कुछ लोगों के द्वारा गिरार गाँव के तालाब में अवैध खनन किया जा रहा है जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया जो रविवार की शाम करीब 5 बजे से वायरल हो रहा है।इस मामले में एक ग्रामीण ने जिलाधिकारी से शिकायत भी की है।