हज़ारीबाग: हज़ारीबाग लोकसभा चुनाव मतगणना के 9वें राउंड तक भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल 1,17,450 वोट से चल रहे हैं आगे
हजारीबाग लोकसभा चुनाव 2024 के मतगणना का कार्य हज़ारीबाग़ बाज़ार समिति में जारी है । 9 राउंड गिनती के बाद मनीष जायसवाल (बीजेपी) को2,73,317 वोट मिले , जयप्रकाश भाई पटेल (कांग्रेस) को 1,55,867 वोट मिले । मनीष जायसवाल 1,17,450 वोट से आगे चल रहे हैं। इधर तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी संजय कुमार मेहता को 72,837 वोट मिले हैं।फ़िलहाल वोटों की गिनती जारी है ।