हज़ारीबाग: बाजार समिति में सुबह आठ बजे पोस्टल बैलेट की गिनती होगी शुरू,साढ़े नौ बजे तक पहले राउंड का रूझान की उम्मीद
सोमवार को बताया जाता है कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभा की मतगणना सुबह आठ बजे से बाजार समिति परिसर में शुरू होगी।सबसे पहले लगभग 14500 पोस्टल बैलेट मत पत्रों की गिनती होगी। इसके लिए एक अलग हॉल बनाया गया है। इसमें 40 टेबल लगाये गये हैं। इसके बगल वाले हॉल में इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से पड़े लगभग 1500 वोट की गिनती चुनाव आयोग के सिस्टम से होगी।