हज़ारीबाग: मतगणना केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, बिना जाँच मतगणना केंद्र में प्रवेश नहीं
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लिए आज मतगणना हो रही है । इस बीच सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बीएसएफ के जवान, जिला पुलिस बल, जैप के जवान के साथ साथ अर्धसैनिक बलों की दो कंपनियां तैनात की गई है। बिना जांच के मतगणना केंद्र में किसी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।