हज़ारीबाग: डीवीसी के समीप ए टू जेड फर्नीचर दुकान में आगजनी के बाद अग्निशमन वाहन पर पथराव के मामले में प्राथमिकी दर्ज
हजारीबाग जिले के बरही डीवीसी के समीप ए टू जेड नामक फर्नीचर दुकान में आगजनी के बाद अग्निशमन वाहन पर पथराव करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।सोमवार को बताया जाता है कि 2 जून की रात आक्रोशित भीड़ ने अग्निशमन वाहन पर पथराव कर दिया था। आक्रोशित भीड़ का कहना था कि अग्निशमन वाहन को पहुंचने में देर होने के कारण आग पर काबू नही पाया जा सका।