बरहरुवा: ट्रेन के माध्यम से बिहार ले जायी जा रही अवैध विदेशी शराब को बरहरवा में आरपीएफ ने किया जब्त
झारखंड बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र में 15 अगस्त की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात बरहरवा आरपीएफ पदाधिकारीयों ने ट्रेन संख्या 13409 के कोच नंबर ईआर 072432 में एक सीट के नीचे दो ब्लैक कलर का लावारिस अवस्था में बैग से 30 बोतल अवैध विदेशी शराब जप्त करने में सफलता हासिल किया है। ऐसा प्रतीत होता है तस्कर के द्वारा बंगाल से शराब खरीद कर बिहार ले आए जा रहे थे।