बरहरुवा: मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर जीआरपी पुलिस बरहरवा ने भेजा जेल
बरहरवा रेल थाना प्रभारी विमल रंजन तिग्गा ने चोरी के मोबाइल के साथ बरहरवा थाना क्षेत्र के चंडीपुर निवासी जियाउर शेख उम्र 28 वर्ष पिता रामजनी शेख को गिरफ्तार कर थाना कांड संख्या 15/ 23 के आलोक में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।रेल थाना एवं आरपीएफ पुलिस के द्वारा लगातार पड़ताल करते हुए जियाउर शेख को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।