बहादुरपुर: बहादुरपुर में बकाया भुगतान को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का सत्याग्रह, 1 मई से कार्य बहिष्कार की चेतावनी
बहादुरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोपगुट-ऐक्टू) के आह्वान पर आशा एवं आशा फैसिलिटेटरों ने एक दिवसीय सत्याग्रह किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सविता कुमारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने किया। सभा को संबोधित करते हुए सविता कुमारी ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय पिछले 8 महीने से लंबित है,