घोड़ाडोंगरी: सालीढाना गांव में बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से युवक घायल
सालीढाना गांव में शनिवार रात करीब 8.30 बजे बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार युवक गिरकर घायल हो गया। घायल युवक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सालीढाना गांव में बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार युवक महबूब अली निवासी नागदेव कॉलोनी गिरकर घायल हो गया।